PM Modi Canada Visit: खालिस्तानियों पर कार्रवाई का तूफान! मोदी के दौरे से पहले कनाडा में खालिस्तानी नेटवर्क का भंडाफोड़

Author Picture
By Sharma Published On: June 12, 2025
PM Modi Canada Visit: खालिस्तानियों पर कार्रवाई का तूफान! मोदी के दौरे से पहले कनाडा में खालिस्तानी नेटवर्क का भंडाफोड़

PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही कनाडा में होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे हैं। उनकी इस यात्रा से ठीक पहले कनाडा की सरकार ने खालिस्तानियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कनाडा में ‘प्रोजेक्ट पेलिकन’ नाम का ऑपरेशन चलाया जा रहा है जिसके तहत भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त खालिस्तानी नेटवर्क को पकड़ने का अभियान तेज किया गया है।

ड्रग और आतंक के नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

कनाडा की पुलिस ने इस ऑपरेशन के तहत अब तक का सबसे बड़ा ड्रग्स का जखीरा जब्त किया है जिसमें 479 किलोग्राम कोकीन शामिल है। इसकी कीमत 47.9 मिलियन डॉलर आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें से सात भारतीय मूल के हैं। पुलिस का दावा है कि ये लोग अमेरिका और कनाडा के बीच चलने वाले व्यावसायिक ट्रकिंग रूट का इस्तेमाल करते थे और इनका संबंध मैक्सिकन ड्रग कार्टेल्स और अमेरिकी वितरकों से भी था।

PM Modi Canada Visit: खालिस्तानियों पर कार्रवाई का तूफान! मोदी के दौरे से पहले कनाडा में खालिस्तानी नेटवर्क का भंडाफोड़

ड्रग्स से खालिस्तानी गतिविधियों को मिल रही थी फंडिंग

इंटेलिजेंस एजेंसियों का मानना है कि इस ड्रग्स व्यापार से जो पैसा आता था उसका उपयोग भारत विरोधी गतिविधियों में होता था। यह पैसा प्रदर्शनों जनमत संग्रह और हथियारों की खरीद में खर्च किया जा रहा था। माना जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI इस नेटवर्क को समर्थन दे रही थी और वह कनाडा में मौजूद खालिस्तानी संगठनों की मदद से मैक्सिकन कोकीन और अफगानी हेरोइन की तस्करी करवा रही थी।

गिरफ्तार हुए लोगों की पहचान और भूमिका

इस मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें सजित योगेन्द्रराजा 31 वर्ष मनप्रीत सिंह 44 वर्ष फिलिप टेप 39 वर्ष अर्विंदर पवार 29 वर्ष करमजीत सिंह 36 वर्ष गुर्तेज सिंह 36 वर्ष सरताज सिंह 27 वर्ष शिव ओंकार सिंह 31 वर्ष और हाओ टॉमी हुईन 27 वर्ष शामिल हैं। इन सभी पर ड्रग्स तस्करी आतंकवादी फंडिंग और भारत विरोधी गतिविधियों से जुड़ने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

मोदी और कार्नी की मुलाकात में उठ सकता है खालिस्तान मुद्दा

प्रधानमंत्री मोदी इस महीने के अंत में कनाडा के कानानास्किस में होने वाले जी7 समिट में हिस्सा लेंगे। यह यात्रा कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर हो रही है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कार्नी को उनकी चुनावी जीत पर बधाई दी और उन्हें भारत-कनाडा के मजबूत रिश्तों के लिए एक नई ऊर्जा और साझा उद्देश्य के साथ काम करने की बात कही। संभावना है कि मोदी और कार्नी की इस मुलाकात में खालिस्तान मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। ट्रूडो के कार्यकाल में खालिस्तानियों का मनोबल काफी बढ़ गया था जिससे भारत और कनाडा के रिश्तों में खटास आ गई थी। अब ट्रूडो की विदाई के बाद दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की उम्मीद की जा रही है।