Xiaomi का नया एआई मॉडल MiDashengLM-7B! स्मार्ट डिवाइसेज़ में नई क्रांति

प्रौद्योगिकी की दुनिया में Xiaomi ने एक और बड़ी छलांग लगाई है। कंपनी ने हाल ही में अपना नया एआई मॉडल MiDashengLM-7B लॉन्च किया है। यह कोई प्रयोगशाला में किया गया परीक्षण नहीं है, बल्कि यह मॉडल पहले से ही चीन में स्मार्ट होम सिस्टम और कारों जैसे रियल-वर्ल्ड डिवाइसेज़ में सक्रिय रूप से उपयोग किया जा रहा है। खास बात यह है कि यह मॉडल ओपन-सोर्स है और Apache 2.0 लाइसेंस के तहत जारी किया गया है, जिससे यह शोध और व्यवसायिक उपयोग के लिए उपलब्ध है।

एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट को टक्कर

श्याओमी के इस नए मॉडल के आने से वॉयस असिस्टेंट की दुनिया में एक नई प्रतिस्पर्धा की शुरुआत हो गई है। MiDashengLM-7B की क्षमताएं इतनी व्यापक हैं कि यह Alexa और Google Assistant जैसे स्थापित सिस्टम को कड़ी टक्कर देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि इस मॉडल को पूरी तरह से सार्वजनिक डाटा का उपयोग करके प्रशिक्षित किया गया है, जिससे यह ज्यादा ट्रांसपेरेंट और भरोसेमंद बनता है।

Xiaomi  का नया एआई मॉडल MiDashengLM-7B! स्मार्ट डिवाइसेज़ में नई क्रांति

एकीकृत ऑडियो प्रणाली से लैस

MiDashengLM-7B की सबसे बड़ी खासियत इसकी एकीकृत ऑडियो समझ है। यह मॉडल न केवल वॉयस कमांड को समझता है, बल्कि यह बैकग्राउंड म्यूजिक, पर्यावरणीय शोर, और ambient sound को भी पहचानने में सक्षम है। यह तकनीक Xiaomi के Dasheng ऑडियो एन्कोडर और Qwen2.5-Omni-7B डिकोडर (अलीबाबा द्वारा विकसित) के संयोजन से संभव हो पाई है।

स्मार्ट फीचर्स से लैस श्याओमी के प्रोडक्ट्स

श्याओमी का यह एआई मॉडल पहले से ही कंपनी के 30 से अधिक प्रोडक्ट्स में एक्टिव है। स्मार्ट होम डिवाइस में यह 24/7 ध्वनि निगरानी, सुरक्षा अलर्ट, और अनपेक्षित आवाजों की पहचान जैसी सुविधाएं देता है। वहीं, कारों में यह वॉयस कमांड, रियल-टाइम भाषा अभ्यास, और प्रोन्ननसिएशन फीडबैक जैसी उन्नत सुविधाएं प्रदान करता है।

डेवलपर इकोसिस्टम की ओर श्याओमी का बड़ा कदम

श्याओमी का उद्देश्य केवल तकनीकी श्रेष्ठता दिखाना नहीं, बल्कि एक मजबूत डेवलपर कम्युनिटी तैयार करना है। ओपन-सोर्स एआई मॉडल को उपलब्ध कराकर कंपनी यह संकेत दे रही है कि वह केवल कंज़्यूमर लेवल तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि वैश्विक डेवलपर्स को अपने साथ जोड़कर AI रेस में अग्रणी बनना चाहती है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!