G-LDSFEPM48Y

युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म

उज्जैन। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले उज्जैन निवासी युवक के खिलाफ धार में महिला थाने पर प्रकरण दर्ज हुआ है। आरोपी ने पीड़िता से दोस्ती की और उसे बताया कि वह सेना में अच्छे पद पर है और उसका वेतन भी अच्छा है। दोस्ती के बाद जब लड़की ने उससे शादी का कहा तो उसने मना कर दिया। खुद को ठगा महसूस करते हुए पीड़िता सबसे पहले नौगांव थाने पहुंची, जहां से महिला संबंधी प्रकरण होने के चलते मामले को धार महिला थाने पर भेजा गया। यहां पर पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पीड़िता का कहना हैं कि आरोपी सेना में है। पुलिस युवक के बारे में जानकारी जुटा रही है।

 

 

28 वर्षीय युवती ने पुलिस को सौंपे आवेदन में बताया कि पिछले 8 सालों से धार में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रही है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के दौरान 23 मार्च 2022 को गोलू फिजिकल अकेडमी धार में शहीद दिवस की रैली निकली थी। इस दौरान लालबाग में सुरेंद्र सिंह निवासी उज्जैन से मुलाकात हुई। दोनों के बीच में मोबाइल से प्रतिदिन बातचीत होने लगी। लड़के ने बताया कि 2018 में उसने आर्मी जॉइन की थी। पीड़िता के अनुसार 8 अगस्त 2022 को सुरेंद्र धार आया और उसे झांसे में लेकर रेप किया।

 

 

पीड़िता ने बताया कि बातचीत के दौरान आरोपी कई मर्तबा धार आया। पिछले महीने 11 मार्च को वह फिर धार आया था, तब मैंने शादी की बात कही। इस पर उसने शादी करने से मना कर दिया। मैंने उसे समझाया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने बातचीत बंद कर दी। थाना प्रभारी बीएस वसुनिया ने बताया कि लड़की ने आवेदन दिया है। युवक ने शादी करने का झांसा देकर रेप किया है। इसी, आधार पर वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई है। पीड़िता ने बताया है कि लड़का खुद को आर्मी का बता रहा है। हम इसकी जांच कर रहे हैं।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!