Friday, April 18, 2025

असिस्टेंट बैंक मैनेजर से युवक ने 4 साल तक किया रेप, 40 लाख रुपए भी ठगे

इंदौर। इंदौर में एक बार संचालक के बेटे पर असिस्टेंट बैंक मैनेजर ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। महिला का परिचय बैंक में आने के दौरान आरोपी से परिचय हुआ था। उसने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इस दौरान असिस्टेंट बैंक मैनेजर से 40 लाख रुपए भी ऐंठ लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

 

जानकारी के अनुसार बात दे टीआई ज्योति शर्मा ने बताया कि विजयनगर में रहने वाली 40 वर्षीय महिला असिस्टेंट बैंक मैनेजर है। उसने 36 साल के कौस्तुभ पुत्र कैलाश सिंगारे के खिलाफ रेप और रुपए ठगने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया था कि 2016 में पति से विवाद हो गया था। 2018 में उसका तलाक हो गया। उसका 10 साल का बेटा भी है। साल 2018 में आरोपी कौस्तुभ ग्राहक के रूप में बैंक आता-जाता था। इस दौरान दोनों में परिचय हो गया और बातचीत होने लगी थी।

 

 

 

आरोपी की मां ने अंगूठी देकर पक्का किया रिश्ता

तलाक के बाद कौस्तुभ ने शादी का प्रस्ताव रख दिया। इसके बाद महिला को अपने परिवार से भी मिलवाया। तब कौस्तुभ की मां ने चांदी का सिक्का और अंगूठी देकर रिश्ता पक्का कर दिया। कौस्तुभ ने महिला से जल्द शादी करने के नाम पर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। महिला जब भी उससे शादी का बोलती, वह आर्थिक स्थिति कमजोर बता कर टाल देता। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पहले कमिश्नर को भी की थी। इसकी जांच चल रही है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसे आरोपी ने भंवरकुआं स्थित होटल 25 घंटे में ले जाकर भी शारीरिक संबंध बनाए। यहां उसका अश्लील वीडियो बनाकर फोटो भी ले लिए थे। बता दें कि एक सप्ताह पहले ही इस होटल को अवैध तरीके से निमार्ण करने ओर रेप व छेड़छाड़ जैसे मामलों में नाम आने के बाद ढहा दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!