ऑटो और बाइक में जोरदार भिड़त से युवक की मौत

सिवनी। सिवनी जिले के पुलिस थाना उगली क्षेत्र में ग्राम पोंडी और चांगूटोला के बीच ऑटो और बाइक की जोरदार भिड़ंत हुई। घटना में बाइक चालक वेद सिंह पिता ईश्वरी ठाकरे (20) की मौत हो गई। वेद के दादा की एक सप्ताह पहले ही मौत हुई थी। घटना के बाद ही ऑटो चालक ने पुलिस को सूचना दी और ऑटो जाकर खड़ा पुलिस थाने में जाकर खड़ा कर दिया।

 

सिवनी जिले के पुलिस थाना उगली से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद ऑटो चालक राजू गिरी गोस्वामी निवासी मलारी चांगूटोला से ऑटो में किराना सामान लोड कर उगली की ओर आ रहा था। इस दौरान उनके ऑटो से बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद ऑटो चालक ने पुलिस थाना उगली में आकर सूचना दिया और ऑटो को थाना परिसर में खड़ा कर दिया।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपने अन्य दोस्तों के साथ गांव चांगूटोला की ओर जा रहा था। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक हैल्मेट पहना होता तो दुर्घटना में युवक की मौत नहीं होती। उगली पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई। जहां शव का पंचनामा बनाकर, पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई कर मर्ग कायम किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के दादा जी का 1 सप्ताह पहले निधन हुआ था। उनकी तेरहवीं कार्यक्रम भी नहीं हुआ था। तभी ठाकरे परिवार में पोते वेद की मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिवार में दुख का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!