गुना में पिकअप वाहन चढ़ाकर युवक की की हत्या

Author Picture
By Sharma Published On: May 19, 2022

गुना।तीन पुलिसकर्मियों की हत्याकांड से सुर्खियों में रहे गुना में एक और हत्याकांड हुआ। बिलोनिया के वेयरहाउस में ड्राइवर ने हम्माल पर पिकअप चढ़ाकर हत्या कर दी। एक दिन पहले दोनों में पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था। घटना बुधवार शाम की है। इसका वीडियो सामने आया है।

 

 

शहर के घोसीपुरा में रहने वाले पहलवान केवट (34) बिलोनिया स्थित वेयरहाउस पर हम्माली करता था। बुधवार सुबह वह घर से काम पर गया था। शाम 6 बजे जब वह काम खत्म कर घर लौट रहा था, तभी वेयर हाउस कैंपस में पीछे से पिकअप ने आकर उसे टक्कर मार दी। उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

 

परिजन जानबूझकर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगा रहे हैं। घटना वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें दिख रहा है कि पिकअप काफी देर से खड़ी है। पहलवान केवट आते हुए दिखता है, ठीक तभी ड्राइवर गाड़ी बढ़ा देता है। पीछे से उसे टक्कर मारता है। इसके बाद फिर गाड़ी को बैक करता है। परिवारवालों ने बताया कि पिकअप के ड्राइवर से पहलवान का दो दिन पहले विवाद हुआ था। पैसों के लेन-देन को लेकर यह विवाद था। दो दिन बाद ही यह घटना हो गई। टक्कर के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में ड्राइवर पर केस कर जांच शुरू कर दी है।