यूट्यूबर को बड़ा झटका Google और YouTube की इन सर्विस का अब लगेगा चार्ज 

नई दिल्ली । 1 जून 2021 से तकनीकी के दुनिया में भी दो बड़े बदलाव होने वाले हैं। इससे गूगल सर्विस का उपयोग करने वाले यूजर्स को झटका लग सकता है। Google Photo की मुफ्त सर्विस के लिए अब यूजर्स को पैसे देने होंगे, वहीं YouTube से कमाई करने वाले को भी अब टैक्स के दायरे में लाया जाएगा। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूजर कोyoutube और Google Photo के इन बदलाव के बारे में विस्तार से जरूर जान लेना चाहिए।

सबसे बड़ा झटका यूट्यूबर को लगने वाला है, जो अपने वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करके पैसे कमाते हैं। जून से Youtube से होने वाली कमाई पर टैक्स देना पड़ सकता है। वहीं Youtube के अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर्स से टैक्स नहीं लिया जाएगा, लेकिन भारत सहित अन्य देशों में कंटेट क्रिएटर्स को Youtube की कमाई पर टैक्स देना अनिवार्य कर दिया गया है।

यहां ये साफ कर देना चाहते हैं कि यूजर्स को सिर्फ उन्हीं व्यूज के टैक्स देने होंगे, जो आपको अमेरिकी व्यूअर्स से मिले हैं। गौरतलब है कि Youtube की इस नई टैक्स पॉलिसी की जून 2021 से लागू हो रही है। इस टैक्स के दायरे में भारतीय Youtube कंटेंट क्रिएटर्स भी आएंगे, जिन्हें कमाई पर 24 फीसदी प्रतिमाह के हिसाब से टैक्स देना होगा।

 

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!