आईपीएल 2027 की तैयारियों के बीच मुंबई इंडियंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है। पांच बार की चैंपियन टीम ने जुबिन भरूचा को अपने ग्लोबल इकोसिस्टम के लिए ‘डायरेक्टर ऑफ परफॉर्मेंस’ के पद पर नियुक्त किया है।
राजस्थान रॉयल्स से नाता तोड़ा
जुबिन भरूचा लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े थे, जहाँ वे ‘डायरेक्टर ऑफ हाई परफॉर्मेंस’ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब वे मुंबई इंडियंस के साथ जुड़कर टीम के प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेंगे।
मुंबई इंडियंस की नई रणनीति
मुंबई के पूर्व फर्स्ट-क्लास क्रिकेटर रहे भरूचा की नियुक्ति को फ्रेंचाइजी की एक बड़ी रणनीति माना जा रहा है। उनके अनुभव का लाभ मुंबई इंडियंस के वैश्विक क्रिकेट सेटअप को मजबूती देने में मिलेगा।