PM Narendra Modi ने एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ते हुए लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इंदिरा गांधी 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक 4077 दिनों तक प्रधानमंत्री रहीं थीं। अब नरेंद्र मोदी ने 4078 दिन पूरे कर इस आंकड़े को पार कर लिया है।
जवाहरलाल नेहरू अभी भी सबसे आगे
हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया है लेकिन वह अब भी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू से पीछे हैं। नेहरू ने आज़ादी के बाद 1947 से लेकर 1964 तक देश का नेतृत्व किया। वह लगातार 16 वर्षों तक प्रधानमंत्री रहे जो अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल है। मोदी का सफर हालांकि अब भी जारी है और उन्हें तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही यह उपलब्धि हासिल हुई है।
A Historic Milestone for Prime Minister @narendramodi 🇮🇳
🗓️ On 25th July 2025, PM Narendra Modi will complete 4,078 consecutive days in office, officially becoming the second longest-serving Prime Minister in India’s history, surpassing Indira Gandhi (4,077 days from 1966 to… pic.twitter.com/qjczL9assQ
— BJP (@BJP4India) July 25, 2025
स्वतंत्र भारत में जन्मे पहले प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी स्वतंत्र भारत में जन्मे पहले प्रधानमंत्री हैं। 17 सितंबर 1950 को जन्मे मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो आज़ादी के बाद पैदा हुए और अब तक के सबसे लंबे समय तक गैर-कांग्रेस प्रधानमंत्री बनने का गौरव भी प्राप्त कर चुके हैं। ये बात उन्हें बाकी प्रधानमंत्रियों से अलग बनाती है और उनकी राजनीति में विशेष स्थान देती है।
छह चुनावों में लगातार जीत का रिकॉर्ड
नरेंद्र मोदी का चुनावी रिकॉर्ड भी बेहद प्रभावशाली है। उन्होंने अब तक बतौर पार्टी नेता छह बड़े चुनाव जीते हैं। इनमें गुजरात विधानसभा चुनाव 2002, 2007 और 2012 शामिल हैं। इसके बाद 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में भी उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाई है। ऐसा लगातार छह बार जीत हासिल करने वाले वह देश के पहले नेता हैं।
मोदी युग का प्रभाव और भविष्य की राह
मोदी के नेतृत्व में भारत ने कई बड़े बदलाव देखे हैं। चाहे वो आर्थिक सुधार हो या विदेश नीति में बदलाव हो या डिजिटल इंडिया जैसी पहलें। तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही यह रिकॉर्ड बनना यह दर्शाता है कि जनता के बीच मोदी का प्रभाव अब भी कायम है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि मोदी और कौन से रिकॉर्ड अपने नाम करते हैं और भारत को किस दिशा में लेकर जाते हैं।
