G-LDSFEPM48Y

घर में अकेली पाकर 13 साल की लड़की से किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार  

नासिक  महाराष्ट्र के नासिक जिले में 13 साल की एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया।

ये भी पढ़े : CAT ने WhatsApp , Facebook पर रोक लगाने मांगा की ,  कही ये बड़ी बात  

पीड़ित के माता-पिता शनिवार रात को जब काम से घर लौटे तो उन्होंने अपनी बेटी को घर पर नहीं पाया। नासिक रोड पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि बाद में उसकी तलाश करने पर उन्होंने पास के एक मकान की छत पर उसे रोता हुआ देखा। उन्होंने बताया कि रोने का कारण पूछने पर उसने माता-पिता को घटना की जानकारी दी जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।

ये भी पढ़े : MP में महिला के साथ तीन युवकों ने किया “गैंगरेप” रीवा रैफर ,हालत नाजुक 

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया, जिनकी उम्र 19 से 29 साल के बीच है। एक नाबालिग को रविवार तड़के हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में एक महिला को भी गिरफ्तार किया जिसने अपराध में कथित रूप से आरोपियों की मदद की। अधिकारी ने बताया कि जिले के सरकारी अस्पताल में पीड़ित का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!