राजधानी में नाबालिक के साथ दुष्कर्म 14 साल की लड़की हुई प्रेग्नेंट

Author Picture
By Sharma Published On: January 29, 2021
gang rape

भोपाल | मध्यप्रदेश में 14 साल की लड़की से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना अक्टूबर की बताई जाती है। पेट दर्द होने की शिकायत पर बेटी को मां अस्पताल ले गई थी। जहां उसके गर्भवती होने का पता चला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म,पॉक्सो, छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने समेत 9 से अधिक धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

अरेरा हिल्स पुलिस के अनुसार लड़की अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में रहती है। उसकी मां गुरुवार को उसे पेट दर्द होने की शिकायत पर अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने बताया कि लड़की गर्भवती है। इसके बाद मां और बेटी को गौरवी सेंटर काउंसलिंग के लिए भेजा गया। यहां लड़की ने बताया कि 30 साल के मुकेश साहू उनके परिचित हैं।

वह 24 अक्टूबर दोपहर घर आया था। उस दौरान वह घर पर अकेली थी। मुकेश ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद नवंबर में भी एक दिन वह घर आए और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर धमकाया और मारपीट करते हुए गाली गलौज की। काउंसलिंग के बाद अरेरा हिल्स पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है गर्भवती होने के कारण लड़की मानसिक तनाव में है। परिजनों की भी स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में पुलिस द्वारा पीड़ित और परिजन की काउंसलिंग कराई जा रही है। मामले में पुलिस कोर्ट में भी जानकारी देगी ताकि पीड़ित की मेडिकल स्थिति को देखते हुए आगे का निर्णय लिया जा सके।