30.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

एक बार फिर देवर ने भाभी के साथ किया 8 महीने तक दुष्कर्म 

Must read

भोपाल | मध्यप्रदेश में एक बार फिर देवर भाभी के रिश्ते शर्मसार होने का मामला सामने आया है। इस बार देवर ने करीब 8 महीने तक भाभी से दुष्कर्म किया। इसके बाद बड़े भाई के सामने जाकर बोला कि अब मैं इसे अपने पास रखूंगा। तुम इसे छोड़ दो। मैं इससे शादी करूंगा। इसको लेकर दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ।

उसके बाद मामला थाने पहुंचा, तो महिला ने दुष्कर्म किए जाने की बात बताई। देर रात महिला ने पति के साथ टीटी नगर थाने पहुंचकर अपने ही देवर के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया। उसकी जांच पर पुलिस ने आरोपी देवर पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

टीटी नगर पुलिस के अनुसार मूलत: पन्ना की रहने वाली 25 वर्षीय महिला टीटी नगर इलाके में रहती है। उसका पति दुकान चलाते हैं। पीड़िता ने बताया कि लॉकडाउन के पहले वह अपने पति और बच्चों के साथ पन्ना गई थी। लॉकडाउन लगने के कारण उन्हें वहीं रुकना पड़ा। इस दौरान मई के महीने में उनके बड़े ससुर का लड़का अभिषेक ने खेत पर उसे पकड़ लिया और उससे दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर अभिषेक ने उसे धमकाते हुए कहा कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा और जान से मार देगा। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अगस्त में लॉकडाउन खुलते ही वह अपने पति और बच्चों के साथ भोपाल अपने घर आ गई, लेकिन बदनामी के डर से उसने किसी को इस बारे में कुछ नहीं बताया।

इसके बाद अभिषेक ने भोपाल आकर भी पति की अनुपस्थिति में उससे दुष्कर्म किया। हर बार बदनाम करने की धमकी देकर उससे ज्यादती करता रहा। महिला ने आरोप लगाया कि गत 24 जनवरी को अभिषेक फिर भोपाल आया। इस दौरान वह अपने पति के साथ दुकान पर थी। वह वहां पहुंचा और पति से झगड़ा करते हुए कहने लगा कि वह उसे अपने साथ रखेगा। इसको लेकर दोनों के बीच जमकर झगड़ा भी हुआ। इसके बाद अभिषेक चला गया। पति के पूछने पर उसने पूरी घटना बता दी। देर रात थाने पहुंचकर उन्होंने केस दर्ज कराया है।

 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप  

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!