मंत्री के साथ रिलेशनशिप में रही महिला बोली- बच्चों को बंगले में बंधक बनाकर रखा

Author Picture
By Sharma Published On: February 4, 2021
file photo

मुंबई|महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के साथ ‘रिलेशनशिप’ में रही एक महिला ने पुलिस के समक्ष की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि पिछले तीन महीने से उसके दो बच्चों को मंत्री ने अपने बंगले में रखा हुआ है और वह उसे बच्चों से मिलने या बात करने नहीं दे रहे हैं।

मुंडे ने बुधवार को दिए बयान में कहा कि महिला द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने दावा किया कि इन आरोपों का उद्देश्य उन्हें बदनाम करना है महिला ने अपने जन्म दिन पर, मंगलवार को, फेसबुक पर एक कथित तौर पर एक पोस्ट कर मामले की जानकारी दी। महिला ने धमकी दी है कि अगर पुलिस ने हस्तक्षेप नहीं किया, तो वह 20 फरवरी से भूख हड़ताल करेगी।