ग्वालियर में परीक्षा देने जा रहे सेंट्रल स्कूल के 2 छात्रों की मौत, अज्ञान वाहन ने मारी टक्कर

ग्वालियर।  थाटीपुर थाना क्षेत्र के सितामेनर चौराहे में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार छात्रों को  टक्कर मारी है। हादसे में केंद्रीय विद्यालय के 2 छात्रों की मौत हो गई है। दोनों छात्र परीक्षा देने स्कूल जा रहे थे । घटना की सूचना पर छात्रों के घर में मातम पसर गया है।

सितामेनर चौराहे में हुए इस हादसे के बाद इलाके के लोगों में रोष है। बेलगाम वाहन यहां आए दिन आम लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!