भाजपा को बड़ा झटका इस नेता ने दिया पद से इस्तफ़ा ये है वजह

Author Picture
By Sharma Published On: March 16, 2021

कोलकाताः बंगाल चुनाव में तारकेश्वर विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार स्वपन दासगुप्ता ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। इससे भाजपा को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने ऐसा विपक्षी पार्टियों की ओर से जताए गए विरोध के बाद किया। दरअसल, स्वपन दासगुप्ता बीजेपी की ओर से राज्यसभा के नामित सदस्य भी हैं। टीएमसी और कांग्रेस दोनों ही स्वपन दासगुप्ता की उम्मीदवारी के विरोध में आ गए थे।