Saturday, April 19, 2025

सिंधिया के बैंक के रिकॉर्ड रूम में घुसे चोर, प्रॉपर्टी से जुड़ी फाइल चोरी

ग्वालियर | मध्यप्रदेश में चोरों ने सिंधिया महल को भी नहीं छोड़ा। बदमाशों ने जयविलास पैलेस स्थित रानी महल के रिकॉर्ड रूम को निशाना बनाया। यहां रोशनदान से नीचे उतरे चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर फाइलों को खंगाला। साथ ही, एक पंखा, कम्प्यूटर का CPU चुरा ले गए। CPU बाद में छत पर पड़ा मिल गया।

घटना का पता बुधवार दोपहर 12.30 बजे चला, जब सफाई के लिए कर्मचारी ने रिकॉर्ड रूम का ताला खोला। मामले की सूचना दोपहर 2.30 बजे पुलिस को दी गई। झांसी रोड थाना पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव को साथ लेकर जांच की है। 10 साल पहले भी इसी तरह रिकॉर्ड रूम तक चोर पहुंचे थे, तब भी फाइलेें और कुछ पुराना सामान चोरी हुआ था।

शहर में चोरी की वारदातों से वैसे ही पुलिस की नींद हराम थी। अब तो चोरों ने रानी महल की सुरक्षा को भेदकर अंदर वारदात की है। हालांकि बदमाश यहां से सोना-चांदी, नकदी चुराने नहीं आए थे। उनका टारगेट किसी फाइल को चोरी करना था। क्योंकि चोरों ने रानी महल के रिकॉर्ड रूम पर धावा बोला है। सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंची। फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही, फिंगर प्रिंट टीम, स्निफर डॉग आदि के साथ पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है।

रानी महल की देखभाल का काम सतीश जायसवाल के पास है। रानी महल में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के ऑफिस की दूसरी तरफ रिकॉर्ड रूम में है। बुधवार दोपहर 12.30 बजे सतीश जायसवाल ने एक कर्मचारी को चाबी देकर रिकॉर्ड रूम की सफाई के लिए भेजा था। जब ताला खोला गया, तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। कर्मचारी ने सतीश को बताया। चेक किया, तो अलमारी भी अंदर खुली पड़ी थी। फाइल नीचे फर्श पर पड़ी थीं। पहले सिंधिया परिवार को मामले की सूचना दी। इसके बाद SP ग्वालियर को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!