सूरमा भोपाली नहीं रहे : एक्टर जगदीप का 81 वर्ष की उम्र में निधन

कॉमेडियन और अभिनेता जगदीप, जिनके फिल्म शोले के सूरमा भोपाली के किरदार ने उन्हें हर पीढ़ी में लोकप्रिय बनाया था, का बुधवार को उनके निवास पर 81वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

कुछ समय से अभिनेता का स्वस्थ ठीक नहीं चल रहा था, उनके एक पारिवारिक मित्र, निर्माता महमूद अली, ने पीटीआई को बताया।

अली ने बताया कि “उन्होंने बांद्रा में उनके निवास पर बुधवार 8.30 बजे अंतिम साँस ली। उम्र संबंधी समस्यायों के कारण उनका स्वस्थ ठीक नहीं था”

उन्होंने बताया कि जगदीप को गुरुवार सुबह लगभग 11.30 बजे दक्षिण मुंबई के एक कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।

जगदीप ने लगभग 400 फिल्मों में अभिनय किया है, लेकिन 1975 में आई फिल्म ‘शोले’ में उनका सूरमा भोपाली का किरदार आज भी दर्शकों के दिमाग से नहीं निकला है। 

जगदीप मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता जावेद जाफ़री के पिता थे। 

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!