MP में संडे लॉकडाउन सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा जारी फिर होलिका दहन कलेक्टरने दिए निर्देश

Author Picture
By Sharma Published On: March 28, 2021
MP

भोपाल, मध्यप्रदेश। भोपाल में होलिका दहन और शब-ए-बारात के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए होलिका दहन और शब-ए-बारात सांकेतिक रूप से मनाने के निर्देश दिए गए हैं।

पाम संडे भी प्रतीकात्मक तरीके से मनाने की अनुमति रहेगी। वहीं होलिका दहन में 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने शनिवार देर रात आदेश जारी कर किया है।

आपको बता दें मध्यप्रदेश में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच बीते 24 घंटे में 2142 नए मरीज मिले और दस मरीज ने इस बीमारी से अपनी जान गवां दी है।

इसी के साथ प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है, जो बढ़कर अब 12995 तक पहुंच गयी है।