31.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

MP में आज शाम 6 बजे से सभी शहरों में 60 घंटे का लगा लॉकडाउन, 8 महीने की बच्ची ने भोपाल में तोड़ा दम

Must read

मध्यप्रदेश के सभी शहरों में आज शाम 6 बजे से लॉकडाउन शुरू हो जाएगा। यह सोमवार सुबह 6 बजे तक यानी 60 घंटे का रहेगा। वहीं रतलाम जिले में नौ दिन का लॉकडाउन रहेगा। खरगोन, कटनी और बैतूल में सात दिन तक सब लॉक रहेगा।इससे पहले छिंदवाड़ा में गुरुवार रात 8 बजे से लगातार सात दिन के लिए लॉकडाउन शुरू हो गया है। कोरोना के कारण  भोपाल में 8 महीने की बच्ची की मौत का पहला मामला भी सामने आया है।

एम्स भोपाल में भर्ती आठ महीने की अदीबा की गुरुवार को मौत हो गई। कोरोना संक्रमित मिलने के वह 12 दिन से एम्स में भर्ती थी। भोपाल में कोरोना से ये सबसे कम उम्र के मरीज की मौत है। अदीबा परिवार की इकलौती बच्ची थी। घरवालों के मुताबिक उसे बुखार था और शरीर में झटके लग रहे थे, इसलिए 27 मार्च को एम्स ले गए। हैरानी की बात ये है कि घर में और कोई संक्रमित नहीं था।

सिर्फ दमोह में लॉकडाउन नहीं लगाया गया है। यहां 17 अप्रैल को विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना है। आचार संहिता लगी होने की वजह से लॉकडाउन लगाने का फैसला चुनाव अधिकारी को लेना होगा। उपचुनाव के चलते यहां नेताओं की रैलियां हो रही हैं। जिले में रोजाना औसतन 28 कोरोना केस आ रहे हैं।

भोपाल में पहली बार एक ही दिन में 41 कोरोना मरीजों का अंतिम संस्कार हुआ। गुरुवार को भदभदा विश्राम घाट पर 36 शव अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। इसमें कोरोना संक्रमित 31 शवों का प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया। 13 शव भोपाल के और 18 बाहर के थे।

भोपाल के कोलार इलाके में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आज शाम 6 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। कोलार इलाके की आबादी ढाई लाख से ज्यादा है। यहां अभी 1,800 एक्टिव केस हैं।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!