राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

Author Picture
By Sharma Published On: April 13, 2021

दिल्ली। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। फिलहाल वे अभी दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। सरोज पांडेय ने ट्वीट कर संपर्क में आए लोगों से भी टेस्ट कराने की अपील की है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि सोमवार को स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण COVID19 की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।डॉक्टर्स के परामर्श से मुझे दिल्ली के Aiims में भर्ती किया गया है, जितने भी लोग पिछले विगत दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी अपना टेस्ट जरूर करवायें।