डीजल चोरी करने वाला इको ग्रीन कंपनी का आउटसोर्स कर्मचारी सेवा से बर्खास्त, कचरा संग्रहण वाहन से चोरी किया था डीजल

Author Picture
By Sharma Published On: April 17, 2021

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर क्षेत्र में रजनीगंधा कॉलोनी मे कचरा संग्रहण करने वाले वाहन के चालक के द्वारा वाहन मे से डीजल चोरी करने के सीसीटीवी फुटेज मिलने एवं कॉलोनी वासियों द्वारा शिकायत करने के बाद की गई जांच में दोषी पाए जाने पर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने वाहन चालक को सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश जारी कर दिए है।

जानकारी के मुताबिक इको ग्रीन कंपनी में आउटसोर्स पर काम कर रहे वाहन चालक आशुतोष शर्मा ने कचरा संग्रहण वाहन से 1 लीटर की 5 बोतल डीजल निकालकर एक बड़ी बड़ी कट्टी में डाला था। जिसका पूरा घटनाक्रम कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।

जिसके बाद रजनीगंधा कॉलोनी वासियों ने निगम के उक्त कर्मचारी के द्वारा डीजल चोरी की शिकायत नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा से की थी। जिसके बाद निगमायुक्त ने उपायुक्त डॉ अतिबल सिंह यादव को जांच के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद आउटसोर्स कर्मचारी आशुतोष शर्मा की सेवाएं निगम कमिश्नर के आदेश पर तत्काल समाप्त कर दी गई है।