MP के हमीदिया अस्पताल में कर्मचारियों ने की हड़ताल, बिगड़ी व्यवस्था

Author Picture
By Sharma Published On: April 17, 2021

भोपाल | मध्यप्रदेश। कोरोना के प्रकोप के बीच हमीदिया अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। रात 12 बजे से कर्मचारी हड़ताल पर बैठ ​गए।

जिसके चलते अस्पताल में अव्यवस्था देखा जा रहा है। रात में 6 से 7 घंटे भी प्रशासनिक अधिकारी हालात नहीं संभाल पाए।बता दें कि आउटसोर्स कर्मचारियों पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को रख रहे थे। लेकिन सुनवाई नहीं होने के बाद अब हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके चलते हमीदिया अस्पताल की व्यवस्था बिगड़ गई है।