विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के समय कांग्रेस के पास 114 विधायक थे, अब एक साल बाद 90 विधायक बचे- मिश्रा   

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: July 18, 2020
Election Result के बक्त Congress के पास 114 MLA थे अब 90 बचे

दतिया :- मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा दो दिवसीय दौरे पर दतिया पहुंचे… जहां उन्होंने बड़ौनी में करीब 3 करोड़ 50 लाख से अधिक की राशि के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही स्थानीय नागरिकों को अंत्येष्टि एवं कन्या विवाह अनुग्रह राशि के तहत करीब 30 लाख रुपये वितरित करने का कार्य किया।  

Election Result के बक्त Congress के पास 114 MLA थे अब 90 बचे

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का जोरदार स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस विलुप्त होने वाली पार्टी है। विधानसभा चुनाव के परिणाम आए थे, जब कांग्रेस के पास 114 विधायक थे और भाजपा के पास 109 विधायक थे… लेकिन एक साल बाद कांग्रेस के 90 विधायक बचे है। 

दतिया से सतेंद्र पचौरी की रिपोर्ट