CM शिवराज का दौरा आज इन तीनों जिलों की कोविड नियंत्रण की करेंगे समीक्षा

Author Picture
By Sharma Published On: May 23, 2021
cm shivraj singh

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नर्मदापुरम संभाग मुख्यालय पर आएंगे। सुबह 11:00 बजे से 1:45 बजे तक दो 2:20 घंटे होशंगाबाद मैं रहेंगे होशंगाबाद कलेक्ट्रेट सभागार में बीसी द्वारा तीनों जिलों की कोविड नियंत्रण की समीक्षा करेंगे। जिसमें क्राइसिस मैनेजमेंट के ग्रुप भी जुड़ेगे। इसके बाद हरदा, होशंगाबाद और बैतूल जिले के ब्लॉक, वार्ड व ग्राम स्तरीय क्राईसिस मैनेजमेंट ग्रुपों को संबोधित कर कोरोना संक्रमण की लहर को गांव की ओर जाने से रोकने के उपाय बताएंगे। इसके बाद सीएम शिवराज होशंगाबाद से बुदनी में हेलीपेड जाएंगे। जहां से भोपाल रवाना होंगे।

शहडोल, इंदौर, भोपाल, रीवा और जबलपुर संभाग का हो चुका दौरा

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले 10 दिनों से संभागीय दौरा कर रहे है। 13 मई को शहडोल और रीवा संभाग का दौरा कर कोविड की समीक्षा कर चुके है। 20 मई को इंदौर और 21 मई उज्जैन का दौरा था। इसके अलावा भोपाल और जबलपुर की भी संभागीय समीक्षा कर चुके है।