31.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

MP सियासी हलचल तेज, केन्द्रीय मंत्री की हो सकती है छुटटी इन दो दिग्गजों का मंत्री बनना तय

Must read

भोपाल : मध्यप्रदेश में पिछले दिनों से चला आ रहा अटकलों का दौर अब नजर आने लगा है। मोदी सरकार का कैबिनेट विस्तार जल्द ही हो सकता है। राज्यसभा सदस्य बने ज्योतिरादित्य सिंधिया का केंद्र में मंत्री बनना लगभग तय है। वहीं दो केंद्रीय मंत्रियों में से एक की छुट्टी भी की जा सकती है।मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार से नाता तोड़कर अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने के बाद से माना जा रहा था कि जल्द ही सिंधिया को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। अब ऐसे संकेत मिलने भी लगे हैं। मोदी कैबिनेट में संभावित विस्तार में मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को केंद्र में मंत्री बनाने की लगभग तैयारी हो गई है।

मध्यप्रदेश के कोटे से केंद्र में मंत्री बने किसी एक मंत्री की छुट्टी हो सकती है। इनमें केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत और फग्गन सिंह कुलस्से के नाम भी आ सकते हैं। क्योंकि इसके पीछे अच्छे प्रदर्शन नहीं करने वाले मंत्री को हटाया जा सकता है।इनके अलावा केंद्रीय मंत्री बनने की दौड़ में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी पिछले कुछ दिनों से सक्रिय हैं। .

अमित शाह के करीबी माने जाने वाले विजयवर्गीय को कुछ समय बाद खंडवा से लोकसभा का चुनाव लड़ाया जा सकता है। क्योंकि इस सीट से सांसद रहे नंदकुमार सिंह चैहान का कुछ माह पहले निधन हो गया था, तभी से यह सीट खाली पड़ी है। वर्तमान में मध्यप्रदेश कोटे से मोदी सरकार में जो मंत्री हैं उनमें कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोद, प्रहलाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हैं।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!