G-LDSFEPM48Y

मंत्री उषा ठाकुर की सीएम शिवराज से मांग, ‘रेप के आरोपियों को दी जाए फांसी

भोपाल। मध्यप्रदेश के पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने दुष्कर्म के आरोपियों को चौराहे पर फांसी देने की मांग की है। अपने बयान में कहा कि दुष्कर्मियों को चौराहे पर फांसी दिया जाए। इसके लिए प्रदेशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री उषा ने आगे कहा कि छोटी बच्चियों के बलात्कारियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाना जाए। दरिंदों को मौत की सजा देना ही चाहिए है। छोटी बच्चियों के बलात्कारियों को चौराहे पर फांसी दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।बता दें कि मध्यप्रदेश में हाल ही के दिनों में दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली कई घटनाएं सामने आई है। यहीं वजह है कि मंत्री उषा ठाकुर ने आरोपियों को चौराहे पर फांसी देने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!