केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उपचुनाव लेकर कही ये बड़ी बात 

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में तीन सीटों पर होने उपचुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच घमासान जारी है। इसी दौरान ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश की 3 विधानसभा सीटों अलीराजपुर जिले में जोबट, निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर और सतना जिले के रायगांव के साथ मध्य प्रदेश में एक खंडवा लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव होने हैं और भाजपा सभी सीटें जीतेगी।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व अप्रासंगिक हो गया है। कांग्रेस पार्टी न तो विपक्ष की भूमिका ठीक से निभा पा रही है और न ही पार्टी के भीतर के कलह को दूर कर पा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!