28.8 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

MP के इस जिले में भूकंप के झटके,घरों से बाहर निकले लोग

Must read

सिवनी । मध्य प्रदेश के सिवनी में सोमवार सुबह 7.49 पर एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र जमीन 5 किमी गहराई में बताया गया है। सुबह लगे झटकों के बाद से शहरवासियों में दहशत का माहौल है। वहीं कुछ घरों में दरारें आने की बात कहीं जा रही हैं। अभी तक कोई बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई हैं। इससे पहले शुक्रवार को सुबह 11.49 बजे अचानक तेज धमाके जैसी आवाज के साथ करीब 6 सेकेंड तक धरती हिल गई थी। इसके बाद लोगों में दहशत फैल गई। घबराहट में लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। रियेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 11.49 बजे 3.6 दर्ज हुई है। इसके पहले 21 सितंबर को भी 2.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ था।

भू-विज्ञानियों के अनुसार भूकंप का केंद्र ज्यादा गहराई में नहीं होने के कारण भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे है। यदि ज्यादा गहराई में हलचल होगी तो यह झटके महसूस नही होंगे। पिछले साल व इस साल आ रहे भूकंप के झटकों का केंद्र 5 से 10 किमी की गहराई में है। इसी वजह से झटके महसूस हो रहे है। हालांकि ज्यादा तीव्रता के भूकंप नहीं आने से फिलहाल घबराने की आवश्यकता नही है। यदि भूकंप की तीव्रता 5 या इससे ज्यादा रही व भूकंप आने का समय 30 सेकेंड से ज्यादा होगा तो नुकसानी की संभावनाएं है।

पिछले साल अक्टूबर-नवंबर माह में वैसे तो आधा सैकड़ा से अधिक बार क्षेत्र के लोगों ने भूकंप जैसे झटके महसूस किए थे, लेकिन रिक्टर स्केल में पांच बार भूकंप के झटके दर्ज हुए थे। डूंडासिवनी व छिड़िया पलारी सहित आसपास के गांवों के लोगों ने घरों से बाहर कड़कड़ाती ठंड में रातें बिताई थी।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!