27.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी गेस्‍ट हाउस में झाड़ू लगाते आई नज़र

Must read

सीतापुर कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह झाड़ू लगाते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका गांधी यूपी पुलिस की हिरासत में हैं उन्हें गेस्ट हाउस के जिस कमरे में रखा गया है वहां वो खुद झाड़ू लगाती नजर आईं। प्रियंका को आज तड़के यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रियंका गांधी को सीतापुर में रखा गया है। प्रियंका गांधी ने हिरासत में लिए जाने का विरोध झाड़ू लगाकर किया।

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हिंसा में चार किसानों के मारे जाने के बाद मौके पर जा रही पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने को लेकर को कहा कि प्रियंका पीछे नहीं हटने वाली हैं और हम इस अहिंसक लड़ाई में अन्नदाताओं को जिताकर रहेंगे। उन्होंने ट्वीट किया प्रियंका मैं जानता हूं तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं। न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रियंका गांधी की गिरफ़्तारी व आंदोलन किसानों के न्याय की गूंज को और मज़बूती देगा। लखीमपुर खीरी के तिकोनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद सोमवार तड़के मौके पर जा रहीं प्रियंका गांधी वाद्रा को रास्ते में सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि वाद्रा तथा कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा समेत कुछ वरिष्ठ नेता लखीमपुर खीरी जा रहे थे। तभी तड़के करीब पांच बजे रास्ते में उन्हें सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!