G-LDSFEPM48Y

नवरात्रि में इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, इन राशि वालो की इच्छाएं होगी पूरी

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 7 अक्टूबर से हो रही है। मां दुर्गा के 9 रूपों की आराधना का पर्व 15 अक्टूबर को समाप्त होगा। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। जातक व्रत रखेंगे और विधि-विधान से माता की पूजा करेंगे। हिंदू धर्म में इसे शक्ति की आराधना का पर्व कहा गया है। इस दौरान की गई धार्मिक साधना का विशेष फल मिलता है। ज्योतिषविदों के अनुसार तुला, कुंभ, मिथुन और वृश्चिक राशि के लोगों पर इस नवरात्रि मां शक्ति का आशीर्वाद मिलेगा।

मिथुन

मिथुन राशिवालों पर इस नवरात्रि माता दुर्गा की विशेष कृपा रहेगी। उनके सभी काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भूमि और कोई संपत्ति खरीदने के योग्य बनेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। वह रिश्तों में सुधार होगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के नवरात्रि में सभी बिगड़े कार्य ठीक होंगे। कोई पुराने रोग से राहत मिलेगी। सभी कर्जों से छूटकारा होगा और धन की बढ़ोतरी होगी। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। वह भौतिक सुख-सुविधाओं का इजाफा होगा।

कुंभ

कुंभ राशिवालों के लिए नवरात्रि में कुछ बड़े होने की संभावना है। मां दुर्गा की कृपा बनी रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। बिजनेस में लाभ होगा। कोई अचल संपत्ति भी मिल सकती है।

तुला

तुला राशि के जातकों पर नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष कृपा रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा समय है। मुकदमों में जीत मिलेगी। बेरोजगारों को नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!