मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला कॉलेजो को लेकर ये दिशा निर्देश

Author Picture
By Sharma Published On: October 11, 2021

भोपाल। अब स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को महंगी किताबें नहीं खरीदनी पड़ेंगी। प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत स्नातक प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम में हुए बदलाव को देखते हुए 17 मुख्य विषयों का ई-कंटेंट तैयार किया जा रहा है। यह बात उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव ने कही। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर तक एक हजार से अधिक ई-कंटेंट माडल तैयार किए जाने की कार्ययोजना है।

 

प्रथम वर्ष के लिए लगभग 1500 माड्यूल्स के ई-कंटेंट तैयार करने का लख्य है। द्वितीय चरण में कुछ अन्य विषयों पर भी कंटेंट तैयार किए जाएंगे। डा. मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के आधार पर ई-कंटेंट उपलब्ध कराने वाला मध्य प्रदेश संभवत देश का पहला राज्य होगा।