18 अक्टूबर से गुरु होने जा रहे मार्गी, इन राशि वालों को होगा बड़ा लाभ

Author Picture
By Sharma Published On: October 13, 2021

राशिफल। शनि और गुरु दोनों मकर राशि पर संचार कर रहे हैं। 11 अक्टूबर शनि मकर राशि में मार्गी हो चुके हैं और अब 18 अक्टूबर को गुरु 120 दिन बाद मार्गी होने जा रहे हैं। मकर गुरु की नीच राशि मानी जाती है। गुरु की मार्गी यानी सीधी चाल कुछ राशि वालों के जीवन में खुशियां लेकर आएगी।

धनु- धनु राशि वालों को नौकरी संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है। आय में वृद्धि से पैसों से संबंधी परेशानी दूर हो सकती है। इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन- मीन राशि वालों के लिए गुरु की मार्गी चाल शुभ परिणामकारी साबित होगी। इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।

कर्क- कर्क राशि वालों पर गुरु का शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की मिलने के योग बनेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन- मिथुन राशि वालों का रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा से लाभ होने के योग बनेंगे। आय में वृद्धि हो सकती है।

ये राशि के जातक रहे संभलकर

गुरु की मार्गी चाल का वृश्चिक और कन्या राशि वालों पर मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। वृषभ, सिंह और मकर राशि वाले सेहत का ध्यान रखें। इन्हें आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।