31.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

जेल से बाहर निकले आर्यन खान, बेटे को लेने खुद पहुंचे शाहरुख खान

Must read

मुंबई। मुंबई ड्रग्स केस में आर्यन खान की रिहाई हो गई है। खुद शाहरुख खान अपनी कार और बॉडीगार्ड के साथ जेल पहु्चे और 11.01 बजे बेटे को लेकर घर के लिए रवाना हुए। इससे पहले आर्थर रोड़ जेल की जमानत पेटी सुबह 5.30 बजे खोली गई। इसके बाद से कागजी प्रक्रिया शुरू हुई जो कुछ घंटे चली।

 

इस बीच, शाहरुख खान बेटे को लेने के लिए पहुंचे और जब तक रिहाई की कार्रवाई हुई, तब तक वे आर्थर रोड़ जेल के पास एक पांच सितारा होटल में रुके रहे। मन्नत में Aryan Khan का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। आर्यन को 27 दिन पहले मुंबई ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया था। वह 23 दिन से आर्थर रोड़ जेल में था। NCB ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज से 8 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें आर्यन खान भी शामिल थे।

 

 

आर्थर रोड जेल के अधिकारियों ने शनिवार सुबह लगभग 5:30 बजे ‘जमानत पेटी’ खोली। जेल अधिकारी के अनुसार, आर्यन खान को सुबह 9 बजे रिहा करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे और प्रक्रिया को पूरा करने में 15 मिनट से 1 घंटे तक का समय लगता है। सभी की निगाहें अब आर्यन खान की रिहाई पर टिकी हैं, क्योंकि शुक्रवार की समय सीमा खत्म होने के कारण जमानत के कागजात नहीं होने के कारण उन्हें एक अतिरिक्त रात जेल में बितानी पड़ी थी।

 

 

 

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!