ससुर ने 26 साल की बहू से किया दुष्कर्म,पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Author Picture
By Sharma Published On: November 2, 2021
rape, came to contact with accused, minor

ग्वालियर। ग्वालियर में एक महिला पर उसके ससुर ने नीयत खराब कर दी। रात को जब बहू घर में अकेली थी तो ससुर उसके कमरे में घुस आया। ससुर ने बहू के साथ गलत हरकत करते हुए दुष्कर्म किया है। साथ ही महिला को धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी है। घटना शहर के नाका चन्द्रवदनी इलाके की है। पीड़ित महिला ने सुबह होते ही अपने मायके पक्ष को मामले की सूचना दी।परिजन उसके ससुराल पहुंचे और ससुर को पकड़कर थाने ले आए। महिला ने थाने में ससुर के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

गौरतलब है कि शिवपुरी लिंक रोड निवासी 26 वर्षीय महिला की शादी उसके परिवार ने सभी की सहमति से 3 साल पहले वर्ष 2018 में झांसी रोड नाका चन्द्रवदनी निवासी युवक से की थी। शादी के कुछ दिन तक पति ने ठीक से रखा, लेकिन उसके बाद दोनों में मनमुटाव होने लगा। पर उसे लगा कि कुछ समय गुजारने के बाद ससुराल में परिस्थितियां उसके अनुकूल हो जाएंगी। सोमवार को मोनिका का पति घर पर नहीं था और वह अकेली थी। उसकी अन्य परिजन डोंगरपुर में दूसरे घर पर थे। तभी आधी रात जब वह गहरी नींद में थी तो ससुर उसके कमरे में घुस आया। उसने सोती बहू के साथ जबरदस्ती करना शुरू कर दी।

 

बहू की नींद खुली तो उसने विरोध किया। जिस पर ससुर ने मारपीट कर उसके साथ गलत काम किया। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देकर चला गया। घबराई महिला ने मंगलवार सुबह होते ही अपने मायके में मां को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन झांसी रोड थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की। पारिवारिक मामला था इसलिए पुलिस ने तत्काल इसे गंभीरता से लिया। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने आरोपी ससुर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। तत्काल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। झांसी रोड थाना प्रभारी संजीव नयन शर्मा ने कहा कि पुलिस ने एक महिला के साथ उसके ससुर द्वारा गलत काम करने की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।