उपचुनाव की जीत पर बीजेपी कार्यालय में मनी दिवाली,सीएम ने कही ये बड़ी बात

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने मध्‍य प्रदेश उपचुनाव में शानदार सफलता अर्जित की है। पार्टी ने जोबट के साथ पृथ्‍वीपुर विधानसभा सीट अपने नाम कर ली है वहीं खंडवा में वह बड़ी जीत की ओर है।आज खंडवा लोकसभा सीट के साथ रैगांव, पृथ्‍वीपुर व जोबट विधानसभा उपचुनाव के मतों की गिनती की गई। रैगांव सीट पर भाजपा को पराजय मिली। पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर भाजपा के खेमे में खुशी का माहौल है। इस मौके पर भाजपा कार्यालय में धनतेरस पर ही दिवाली मन गई।

 

भाजपा की जीत पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी । उन्‍होंने कहा कि यह राज्‍य और केंद्र सरकार के कार्यों की जीत है। हम जो काम जनजातीय लोगों के लिए कर रहे हैं यह उस पर मुहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी इसमें हमें भरपूर समर्थन दिया है। यह पार्टी के हर कार्यकर्ता की विजय है। शिवराज ने कहा कि जनता ने हमें जैसा जन समर्थन दिया है वो अभूतपूर्व है। खंडवा के साथ ही जोबट विधानसभा सीट जहां हम 70 साल में सिर्फ दो बार जीते थे, वहां भाजपा ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर रही है। जोबट के बारे में उन्‍होंने कहा कि आदिवासियों ने राज्‍य सरकार पर भरोसा जताया है। वहीं पार्टी अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने भी इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताते हुए खुशी जा‍हिर की है।

 

पार्टी की बढ़त के बाद मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां दोनों ने पार्टी के अन्‍य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित की। मध्‍य प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह ने भी पार्टी की सफलता पर खुशी जाहिर की।

 

 

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!