23.1 C
Bhopal
Saturday, September 21, 2024

यात्रीगण कृपा ध्यान दे,तीन महीने के लिए रद्द हुई ये ट्रेनें, देखें लिस्ट

Must read

नई दिल्ली। यदि आप दिसंबर माह में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार आईआरसीटीसी की ट्रेनों की लिस्ट जरूर देख लें क्योंकि IRCTC ने कुछ ट्रेनों को आगामी तीन महीनों के लिए रद्द कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय रेलवे ने 1 दिसंबर 2021 से फरवरी 2022 तक कुछ ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है।पश्चिम रेलवे ने जानकारी दी है कि सर्दियों के मौसम में यानी 1 दिसंबर, 2021 से 28 फरवरी, 2022 तक कुल 12 ट्रेनों को रद्द किया गया है और ये सभी ट्रेनें 1 मार्च, 2022 से फिर से शुरू हो जाएगी।

 

 

गौरतलब है कि भारतीय रेलवे ने कोरोना वायरस के कारण भीड़ से बचने के लिए त्योहारी सीजन में 600 विशेष ट्रेनें चलाई थी। इनमें से अधिकांश ट्रेनें दीपावली और छठ पूजा के चलते चलाई गईं। अधिकांश स्पेशल ट्रेनें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात के बीच चलाई गई थी। लेकिन अब IRCTC ने जिन ट्रेनों को आगामी 3 महीने के लिए रद्द कर दिया है, उनकी लिस्ट इस प्रकार है

 

– ट्रेन संख्या 09017, बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।

 

– ट्रेन नंबर 09018, हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस- साप्ताहिक स्पेशल 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक हर गुरुवार को रद्द रहेगी।

 

– ट्रेन संख्या 09403, अहमदाबाद-सुल्तानपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को 7 दिसंबर, 2021 से 22 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।

 

 

– ट्रेन संख्या 09404, सुल्तानपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल 8 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक प्रत्येक बुधवार को रद्द रहेगी।

 

– ट्रेन संख्या 09407, अहमदाबाद-वाराणसी साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 2 दिसंबर 2021 से 24 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।

 

– ट्रेन संख्या 09408, वाराणसी-अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन जो प्रत्येक शनिवार को चल रही है, 4 दिसंबर 2021 से 26 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।

 

 

– ट्रेन संख्या 09111, वलसाड-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 7 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।

 

– ट्रेन क्रमांक 09112, हरिद्वार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 8 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।

 

– ट्रेन संख्या 04309, उज्जैन-देहरादून द्वि-साप्ताहिक विशेष प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को 2 दिसंबर 2021 से 24 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।

 

– गाड़ी संख्या 04310, देहरादून-उज्जैन द्वि-साप्ताहिक विशेष प्रति मंगलवार व बुधवार को 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!