28.8 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

दिसंबर में इन ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, इन पांच राशियों की चमकेगी किस्मत

Must read

राशिफल। साल 2021 समाप्ति की ओर पहुंच चुका है और जल्द ही दिसंबर माह शुरू होने वाला है। ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक दिसंबर माह में चार बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। 5 राशियों के जातकों के लिए ग्रहों का यह परिवर्तन शुभ माना जाता है, जिसमें मेष, मिथुन, सिंह, धनु और कुंभ राशि के जातकों शामिल हैं।

राशि परिवर्तन का इन 5 राशियों का फायदा

 

मेष राशि मेष राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना शुभ रहेगा। इस राशि के लोगों के लाभ भाव में गुरु स्थित होता है, इसलिए करियर में शुभ समाचार मिल सकता है। मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। पुराने विवादों का निराकरण हो सकता है।

 

मिथुन राशिआध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। भाग्य का साथ भी मिलेगा, कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

 

सिंह राशि व्यापार में लाभ हो सकता है। जीवनसाथी से विवाद सुलझ सकता है। सामाजिक स्तर पर भी मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

 

धनु राशि किसी अचानक आए कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। कार्यों का शुभ फल मिलेगा। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। इस माह लाभ के भी संकेत हैं।

 

कुंभ राशि मेहनत के अनुसार आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कहीं पैसा निवेश किया है तो फायदा हो सकता है। किसी करीबी से धन लाभ होने की भी संभावना है। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।

 

– मंगल ग्रह 5 दिसंबर को वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहा है।

 

– शुक्र ग्रह 8 दिसंबर को अपनी चाल बदल कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

– 10 दिसंबर को बुध ग्रह धनु राशि में गोचर कर करेंगे।

 

– 16 दिसंबर को सूर्य भी धनु राशि में पहुंच जाएगा, जो बुध के साथ मिलकर बुधादित्य योग बनेगा।

 

– 19 दिसंबर को शुक्र वक्री होकर मकर राशि में वक्री होंगे यानी अपनी कुटिल गति से चलने लगेंगे।

 

– बुध ग्रह भी 29 दिसंबर को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे और फिर 30 दिसंबर को शुक्र वापस धनु राशि में वक्री हो जाएगा।

 

 

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!