भाजपा नेता की थाने के सामने हुई पिटाई,छेड़छाड़ मामले में दर्ज कराई एफआईआर

ग्वालियर। भाजपा नेता अशोक जैन को पड़ोसी दोस्त के घर एक विवाद को सुलझाने के लिए जाना महंगा पड़ गया। दोस्त के भाई और भतीजों ने भाजपा नेता पर हमला कर दिया। उनके घर में घुसकर मारपीट की। यही नहीं, जब भाजपा नेता थाना पहुंचे, तो बाहर घेरकर भी मारपीट की। यहां तक तो सब ठीक है, लेकिन जब भाजपा नेता थाने के अंदर पहुंचे, तो पता लगा कि उन पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया गया है।

 

मंगलवार- बुधवार दरमियानी रात 2 बजे तक मुरार थाने के बाहर हंगामा चलता रहा। आसपास के थाने का फोर्स भी बुला लिया गया। यहां एक पक्ष की पुलिस से भी बहस हुई है। आखिर में पुलिस अफसरों ने स्थिति को संभाला है। भाजपा नेता की ओर से दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है। दूसरी ओर से भाजपा नेता पर घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया गया है।

 

उपनगर मुरार के घासमंडी के रहने वाले आदर्श दीक्षित का परिवार के भाइयों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को मामले में फिर विवाद हुआ। पड़ोस में रहने वाले भाजपा नेता अशोक जैन, आदर्श दीक्षित के दोस्त हैं। वह उनके घर पहुंचे। मामले को शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान दूसरे पक्ष की तरफ से संजू दीक्षित, विवेक तपन, प्रिदर्शी और रवि का उनसे विवाद हो गया। उन्हें परिवारिक मामले से दूर रहने के लिए कहा गया। इसके बाद भी भाजपा नेता ने हस्तक्षेप किया, तो सभी ने मिलकर हमला कर दिया। पहले घर में घुसकर सभी ने भाजपा नेता के घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें उनकी भाभी इन्द्रा जैन पत्नी विनोद जैन घायल हो गईं।

 

मामले में TI मुरार शैलेन्द्र भार्गव का कहना है कि दोनों पक्षों ने शिकायत करते हुए एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। रात तक थाने के बाहर दोनों पक्ष खड़े हुए थे। दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है, जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!