G-LDSFEPM48Y

केंद्रीय मंत्री सिंधिया का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, हैकर ने लिखा ऐसा नाम

गुना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गई। हैकर ने उनका नाम बदलकर श्रेया अरोरा लिख दिया। समर्थकों ने इसकी जानकारी IT सेल को दी। इसके 1 घंटे के अंदर ही अकाउंट रिकवर कर ली गई। 3 महीने पहले केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के साथ ही उनका फेसबुक अकाउंट हैक हुआ था। हैकर ने सिंधिया के फेसबुक वॉल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक भाषण वाले पुराने वीडियो अपलोड कर दिए थे।

 

सिंधिया की इंस्टाग्राम अकाउंट शनिवार सुबह 10.45 बजे हैक हुई। समर्थकों को जैसे ही इसकी जानकारी लगी उन्होंने सिंधिया की IT टीम को इससे अवगत कराया। 1 घंटे के अंदर ही अकाउंट रिकवर कर लिया गया। अकाउंट पर उनकी साइबर टीम पल-पल नजर रखती है। ऐसे में जैसे ही अकाउंट हैक होने की बात सामने आई, टीम तत्काल सक्रिय हो गई।

 

बात दे इससे पहले अगस्त में सिंधिया का फेसबुक अकाउंट हैक हुआ था। मार्च 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सिंधिया को अगस्त में मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। उन्हें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाते हुए सिविल एविएशन की जिम्मेदारी दी गई। हैकर ने उनका अकाउंट हैक कर जो विडियो अपलोड किए, उनमें वे मोदी सरकार की कमियां गिनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। विडियो उस वक्त के हैं, जब सिंधिया कांग्रेस में हुआ करते थे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!