सर्दियों में हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है ये बड़े संकेत

हेल्थ। सर्दियों के मौसम में दिल के मरीजों के लिए रिस्क बढ़ जाता है। तब हार्ट से जुड़ी समस्या अधिक देखने को मिलती है। इसका प्रमुख कारण पेराफेरल वेसेल्स का सिकुड़ना है। इस कारण हृदय पर दबाव अधिक पड़ता है। वह दिल में ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो जाती है। हालांकि लोगों को नहीं पता कि हार्ट अटैक आने से पहले शरीर में कुछ बदलाव इसके संकेत देते हैं। आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप समय रहते सतर्क हो सकते है।

 

कई बार छाती पर दबाव महसूस होता है। इसे एनजाइना कहते हैं। इस दौरान घुटन और घबराहट महसूस होने लगती है। अक्सर लोग इस दबाव को अनदेखा कर देते हैं। आगे जाकर यह हार्ट अटैक का कारण बनता है।

अगर आपको अचानक चक्कर और पसीना आने लगे। तब जल्द ही डॉक्टर से परामर्श लें। कई दफा अच्छी खानपान के बाद भी कमजोरी महसूस होती है। ये भी दिल की परेशानी का लक्षण है।

 

हार्ट के अलावा ब्लड सर्कुलेशन की कमी से दूसरा पार्ट प्रभावित होता है। इसमें एक फेफड़ा भी है। कहा जाता है कि फेफड़े में रक्त की कमी से सांस लेने में परेशानी होती है।

अगर अच्छी डाइट के बाद भी आपको बहुत थकावट रहती है। तब आपके दिल में खून का प्रवाह कम होने लगा है। इसके अलावा हार्ट अटैक आने का एक लक्षण नींद की कमी भी है। नींद नहीं आने से शरीर में कई बीमारियां जन्म लेने लगती हैं। ऐसे में अगर नींद की कमी है, तो तुरंत डॉक्टर स संपर्क करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!