भोपाल। भोपाल के छोला मंदिर थाना इलाके में प्रेमी युगल ने बुधवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पहले युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी की। इसके करीब चार घंटे बाद युवक ने अपने मामा के घर में फंदे पर लटक गया। फिलहाल, आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस दोनों के मोबाइल फोन की जांच कर रही है। पुलिस को युवक-युवती के पड़ोसियों ने बताया कि दोनों की करीबी दोस्ती थी।
जानकारी के अनुसार बात दे थाना प्रभारी अनिल मौर्य ने बताया कि गरीब नगर चांदबाड़ी में रहने वाली साक्षी साहू पिता रामदयाल साहू (21) 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद घर में रहकर घरेलू कामकाज संभालती थी। रात करीब 8 बजे उसने घर में फांसी लगा ली। इसकी खबर पता चलते ही रात करीब 1 बजे साक्षी के घर से दो गली छोड़कर सुंदर नगर में रहने वाले उसके फ्रेंड दीपक विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण (21) ने अपने मामा के घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
साक्षी और दीपक विश्वकर्मा के प्रेम प्रसंग की जानकारी दोनों के परिजनों को थी। दीपक को रात को जब पता चला कि उसकी दोस्त साक्षी ने सुसाइड कर लिया है तो वह घबरा गया। परिजन उसे समझाते रहे। वह काफी तनाव में थे। इसके बाद परिजन उसे मामा जीतेन्द्र के घर छोड़ आए। मामा का घर उसके घर के पास ही है। जीतेन्द्र ने पुलिस को बताया कि दीपक ने रात 11 बजे के आसपास खाना खाया। रात 12 बजे तक दीपक पर जीतेन्द्र नजर रखे हुए थे। इसके बाद उन्हें नींद लग गई। रात करीब 1 बजे उनकी नींद खुली तो दीपक कमरे में नहीं मिला। उन्होंने तलाश शुरू की इसी बीच हाल में दीपक फंदे पर लटका मिला।
Recent Comments