शादी समारोह से लौट रहे जनसंपर्क अधिकारी की कार पलटने से मौत

गुना। दतिया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बीनागंज के पाखरियापुरा में जनसंपर्क अधिकारी केपी सिंह दांगी की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी मिली है कि जिससे उनकी मौत हो गई है। वर्तमान में केपी दांगी गुना जिले के जनसंपर्क अधिकारी थे।

 

 

आपको बता दें कि सोमवार सुबह बैरसिया से ब्यावरा होते जनसंपर्क अधिकारी केपी सिंह दांगी गुना की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बीनागंज के पास पाखरियापुरा पर सड़क हादसा हो गया। और नेशनल हाईवे पर उनकी कार गड्ढे में गिरकर पलट गई। बताया जा रहा है कि वह बैरसिया की ओर से शादी समारोह से लौट रहे थे।

 

 

वहीं अनियंत्रित होकर कार पलटने से जनसंपर्क अधिकारी केपी सिंह दांगी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें तत्काल ब्यावरा अस्पताल में लाया गया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!