30.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

MP के ये जिले सबसे ठंडे,इन जिले में पढ़ेगी कड़ाके की ठंड  

Must read

भोपाल। मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिलों में ठंड बरकरार है। अभी फिलहाल ठंड इसी तरह बनी रहेगी। हालांकि अभी दो दिन न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के आसपास सक्रिय है। इसके प्रभाव से राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। उसके प्रभाव से रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने लगी है। हालांकि ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में तापमान में गिरावट हो रही है, लेकिन मंगलवार से वहां भी तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा के मुताबिक सोमवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्‍सियस अधिक रहा। वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान भी 15.2 डिग्री सेल्‍सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्‍य से 4.1 डिग्री सेल्‍सियस अधिक रहा। साथ ही यह सोमवार के न्‍यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्‍सियस से 3.3 डिग्री अधिक रहा। बीते चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में खजुराहो सबसे ठंडा रहा, जहां न्‍यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्‍सियस रिकार्ड किया गया। पचमढ़ी में न्‍यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्‍सियस रहा। साहा के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के आसपास सक्रिय है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर भारत में वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में है। इस सिस्टम के असर से पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवात बन गया है। इन दो सिस्‍टम सिस्टम के असर से हवा के रूख बदलने लगा है। इस वजह से तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगी है। इसके अतिरिक्त 15 दिसंबर को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करने जा रहा है। इस सिस्टम के आगे बढ़ने पर 16-17 दिसंबर से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में कड़ाके की ठंड शुरू होने की संभावना है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!