नए साल में इन पांच भाग्यशाली राशियों की चमकेगी किस्मत

राशि 2022: साल 2022 आने को है। इस नए वर्ष के स्वागत में सभी लोग तैयारी में जुट गए हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार वर्ष 2022 पांच राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। 1 जनवरी से ही उनकी किस्मत बदलना शुरू हो जाएगा। ये जातक सालभर पैसा कमाएंगे और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दरअसल नया साल एक शुभ योग में शुरू हो रहा है।

 

 

हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2022 के पहले दिन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी रहेगी। इस दिन कन्या लग्न और मूल नक्षत्र त्रिकोण रहेगा। चंद्रमा ग्रह धनु राशि में गोचर करेंगे। वहीं सूर्य भी धनु राशि और बुध मकर राशि में रहेंगे। मूल नक्षत्र रहने के कारण ये मिलकर वृद्धि योग बनाएंगे। जिससे मेष, वृषभ, सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। आइए जानते हैं इन पांच राशिवालों के लिए कितना शुभ रहेगा नया साल।

 

मेष- नए साल की शुरुआत में मेष राशिवालों को अचानक पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। जीवन में एक दम से बदलाव होगा। घर-परिवार और ऑफिस चारों तरफ आपकी प्रसन्ना होगी। अप्रैल महीने के बाद नौकरी में तरक्की मिलेगी। पुराने मित्र के साथ साझेदारी करेंगे।

 

 

वृषभ- नए साल में आपकी सभी आर्थिक परेशानियां समाप्त होगी। वर्ष 2022 वृषभ राशि के जातकों को खुशी देगा। समान में मान-सम्मान बढ़ेगा। नई कार्य की जिम्मेदारी या नया पद मिल सकता है। शत्रु भी मित्रता के लिए हाथ बढ़ाएंगे।

 

 

सिंह- सिंह राशि के जातकों को धनलाभ होगा। पुराने संबंधियों से सुखद मेल-मुलाकात होगी। परिवार में कोई मंगल कार्य होगा। सालभर सभी कार्य चुटकियों में पूरे होते जाएंगे।

 

 

कन्या- कन्या राशिवालों की पैसों की तंगी समाप्त होगी। थोड़ी मेहनत और प्रयास से धनलाभ होगा। लेखक और मीडिया से जुड़े लोगों की पहचान बढ़ेगी। नए युगल के संबधों में मधुरता आएगी।

 

 

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों की पूरी साल आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कई तरीकों से पैसा मिलेगा। नए संबंध बनेंगे और सामाजिक संबंधों में विस्तार होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!