लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई,CMO को एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Author Picture
By Sharma Published On: December 24, 2021

सतना। जिले की चित्रकूट नगर पंचायत के सीएमओ को लोकायुक्त ने 1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त रीवा की टीम ने चित्रकूट नगर पंचायत के सीएमओ कृष्णपाल सिंह को एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

 

रिश्वत की रकम अनुकंपा नियुक्ति के लिए ली गई थी। अनिल तिवारी का अनुकंपा नियुक्ति का मामला लंबित था। जिसके चलते रिश्वत की मांग की गई। अनिल ने इसकी शिकायत लोकायुक्त रीवा से की थी। शुक्रवार को रिश्वत की रकम लेने के लिए सीएमओ ने अंकित को अपने सरकारी आवास पर बुलाया था। अनिल ने जैसे ही रिश्वत की रकम सीएमओ के हाथों पर रखी वैसे ही डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व वाली लोकायुक्त टीम ने सीएमओ कृष्णपाल सिंह को पकड़ लिया।

 

जानकारी के अनुसार बात दे डीएसपी परिहार का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।