Saturday, April 19, 2025

मासूम के साथ हैवानियत,आरोपियों ने गला घोंटकर की हत्या

होशंगाबाद। होशंगाबाद जिले में 5 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची के ही घर की छत पर मासूम के शव को कपड़े से ढंक कर आरोपी भाग गया। पुलिस को शक है कि आरोपी नजदीकी ही है। इसलिए पड़ोसी और करीबियों से पूछताछ कर रही है।

 

मामला सोहागपुर के शोभापुर का है। मासूम का शव 25 दिसंबर को मिला था। उसका शॉर्ट पोस्टमॉर्टम कराया गया। रविवार को देर शाम आई रिपोर्ट में रेप और गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। यह भी खुलासा हुआ है कि मासूम के साथ पहले भी दरिंदगी हुई थी। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। आरोपी की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

 

जानकारी के अनुसार बात दे सोहागपुर पुलिस ने देर रात अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या और रेप का मामला दर्ज किया। आरोपी पकड़ने पुलिस ने 3-4 संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। आरोपी मासूम बच्ची के पड़ोसी या कोई करीबी है। जिसने बच्ची के साथ हैवानियत किया है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!