विधायक के पेट्रोल पंप पर हुई लूटपाट,आया ये बड़ा मामला सामने

Author Picture
By Sharma Published On: January 12, 2022

छतरपुर। छतरपुर में हथियारबंद बदमाशों द्वारा पेट्रोल पंप पर लूट का मामला सामने आया है। पूर्व मंत्री और विधायक मानवेंद्र सिंह (भंवर राजा) के पेट्रोल पंप पर तीन अज्ञात बाइक सवार हथियारबंद युवकों ने लूटपाट की है। बदमाशों ने एक पेट्रोल पंपकर्मी को गोली भी मारी, जिससे वह बाल-बाल बच गया।

 

जानकारी के अनुसार बात दे घटना मंगलवार देर रात तकरीबन 1 बजे की बताई जा रही है। जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप में हथियारबंद बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार अलीपुर रोड के पेट्रोल पंप पर मंगलवार रात तीन हथियारबंद बदमाश मोटरसाइकिल से आए थे। इन्होंने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से मारपीट कर करीब 6 हजार रुपये छीन लिए। इस दौरान बदमाशों ने पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी पर देशी कट्टे से फायर भी किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया

 

 

अज्ञात लुटेरों ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े और हजारों की कैश लेकर फरार हो गए। मामले में अलीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में लग गई है।