अनियंत्रित होकर बाइक से टकराकर पलटा पिकअप वाहन,तीन की मौत

इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र के बायपास पर गुरुवार दोपहर दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि बायपास पर संपत हिल्स सहारा सिटी के सामने हादसा हुआ है। देवास की ओर जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी ओर जा रही बाइक को टक्कर मारते हुए पलट गया।

जानकारी के अनुसार बात दे हादसे में पिकअप वाहन में बैठे 45 वर्षीय गगन प्रसाद पटेल निवासी उमरिया समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हैं। गगन प्रसाद पोकलेन आपरेटर था। वह बायपास से हतुनिया जा रहा था। वाहन में छह-सात लोग सवार थे। इनके अलावा बाइक सवार दो व्यक्ति भी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कनाड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!