सीएम शिवराज का अशोकनगर दौरा,खराब हुई फसलों का लेंगे जायजा

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अशोकनगर के मुंगावली में ओलों से खराब हुई फसलों का जायजा लेने आ रहे हैं। सीएम मुंगावली का दौरा करेंगे। चौहान दोपहर 1:55 बजे हेलीकॉप्टर से पृथ्वीपुर पहुंचेंगे। वहां से मुंगावली के बजावन गांव के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर 2:30 बजे बजावन गांव पहुंच जाएंगे। वहां 1 घंटे तक सीएम फसलों का जायजा लेंगे उसके बाद विदिशा के लिए निकल जाएंगे।

गुरूवार को प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने सीएम के आगमन की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली। सांसद डॉ. के.पी यादव, मध्य प्रदेश पीएसी राज्यमंत्री और मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव, ग्वालियर आईजी, कलेक्टर और एसपी ने निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!