इन राशियों के जातकों पर होगी धन की बरसात मार्च तक

Author Picture
By Sharma Published On: January 21, 2022

राशि। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, तर्क, संवाद और कारोबार का ग्रह माना गया है। अगर बुध देव की कृपा रहे तो जातक काफी धन अर्जित करता है। वह समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। फिलहाल बुध मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। वह 6 मार्च 2022 तक रहेंगे। बुध का मकर राशि में आना 3 राशिवालों के लिए शुभ है। बुध को ज्योतिष में शुभ ग्रह माना गया है। अगर बुध शुभ फल दें, तो व्यक्ति का भाग्य खुल जाता है। बुध को प्रसन्न करने के लिए हरे रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। बुध के राशि परिवर्तन से तीन राशियों को बेहद फायदा होगा। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आइए जानते हैं।

 

वृषभ राशि 

 

वृषभ राशिवालों को बुध के गोचर से करियर में सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में पैसा खर्च होगा। घर-परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सब हासिल कर सकते हैं, जिसकी ख्वाहिश की है। प्रेम संबंधों में गंभीर रहेंगे।

 

वृश्चिक राशि

 

वृश्चिक राशि के जातक के रुके हुए काम पूरे होंगे। करियर में लाभ होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। बेरोजगारों को नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। रुकावट और बाधाओं के बीच सभी कार्यों को करने में सफल रहेंगे। युवाओं के लिए प्रेम प्रसंगों के अवसर बनेंगे।

 

धनु राशि 

 

बुध के राशि परिवर्तन से धनु राशिवालों को हर काम में सफलता मिलेगी। किसी परेशानी का समाधान मिलेगा। प्रेम संबंधों में अधिक नजदीकियां बढ़ेगी। प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण डील मिलने की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा।